
टीकाकरण के दस दिवसीय इंद्रधनुष कार्यक्रम की डीएम ने की शुरुआत। Voice of Darbhanga
दरभंगा: गुरूवार को दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शहर के खाजासराय के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 32 पर इंद्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि यह टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए जीवन रक्षक है। अभिभावाकों को इस टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के छुटे हुए 12 हजार से अधिक बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 9500 बच्चों और 300 गर्भवती महिलाएं शामिल है। इसमें दस जानलेवा रोगों के रोकथाम के लिए यह टीकाकरण किया जा रहा है। रोटरी क्लब दरभंगा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम 18 फरवरी तक चलेगा। सीएस डॉ. कुमार ने कहा कि हेपेटाईटीस बी, जेपनीज इंसेफलाईटीस, ओपीवी, डीपीटी आदि जैसे टीकाकरण किया जाएगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. गौड़ी शंकर झा ने कहा कि बच्चों को जन्म से लेकर 24 घंटों के भीतर सरकारी अस्पताल में बीसीजी, ओपीवी और हेपेटाईटीस बी का टीकाकरण मुफ्त दिया जाता है। मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महादेव चौधरी, एमओआईसी मिथिलेश कुमार, आईएमए स्टेट मॉनिटर शशिकांत राय, सीडीपीओ मंजू कुमारी, एलएस उषा कुमारी, डीपीएम विशाल सिंह, डब्ल्युएचओ के डॉ. राजेंद्र कुमार, युनिसेफ के एसएमसी शशिकांत सिंह, चंद्रभुषण कुमार, ओमकार सिंह, युएनडीएफ के अमरजीत प्रभाकर, पंकज कुमार झा, श्रधा कुमारी, राघवेंद्र कुमार और मंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।

