Home मुख्य योजना समिति के सदस्यों केलिए जिप सदस्यों का निर्विरोध चयन। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 8, 2018

योजना समिति के सदस्यों केलिए जिप सदस्यों का निर्विरोध चयन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। यह समिति जिला के विकास हेतु महत्वपूर्ण योजनाओं को बनाने एवं अनुश्रवण करने का कार्य करती है। जिला योजना समिति में कुल 42 सदस्यगण होते है। इनमें से 34 का चुनाव हुआ। इसमें जिला परिषद से 31 सदस्य निर्विरोध चुने गये जबकि नगर निगम से 3 सदस्यों का निर्वाचन चुनाव से हुआ।

जिला परिषद् के कुल 47 निर्वाचित सदस्यगणों ने आज सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला योजना समिति हेतु निर्धारित 31 सदस्यों को चुना। तीन सदस्यगणों के लिए नगर निगम, दरभंगा एवं नगर परिषद्, बेनीपुर के सदस्यगणों ने निर्वाचन की प्रक्रिया के द्वारा सदस्यों को चुना। नगर निगम, दरभंगा के 48 निर्वाचित सदस्यगण एवं नगर परिषद्, बेनीपुर के 29 सदस्यगण ने मतदान के जरिए जिला योजना समिति के तीन सदस्यों को चुना। निर्वाचन के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त अपर समाहत्र्ता मो. मोबीन अली अंसारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुधन कामती, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्रा उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply