Home मुख्य रॉन्ग नम्बर से शुरू बातचीत पंद्रह दिनों में बन गया सात जन्मों का रिश्ता। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 8, 2018

रॉन्ग नम्बर से शुरू बातचीत पंद्रह दिनों में बन गया सात जन्मों का रिश्ता। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एक रॉन्ग नम्बर लग जाने और फिर बातचीत शुरू हो जाने के बाद अंजान के साथ दुनिया बसाने घर छोड़ भाग जाने को लड़की की जबरदस्त साहस का ही परिचय कहा जाएगा। गुरुवार को मोबाइल पर प्रेम होने के बाद अपने प्रेमी संग लापता रैयाम थाना क्षेत्र की एक युवती को करीब डेढ़ वर्ष की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कारने में पुलिस सफल रही। युवती के साथ उसके प्रेमी को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों को सुपौल जिले के सुपौल थाना के विशनपुर गाँव से बरामद किया गया। बताया जाता है कि इस मामले में तीन अनुसंधानकर्ता पर कारवाई भी हो चुकी है। चौथे अनुसंधानकर्ता एएसआई नागेश्वर प्रसाद पर की कारवाई की तलवार लटक ही चुकी थी तब जाकर यह बरामदगी हुई। पुलिस की माने तो मामले की शुरूआत युवती का युवक के मोबाइल पर फोन आने के साथ हुई जो गलत नम्बर लग जाने के कारण हुआ। फिर युवती के मोबाइल पर सुपौल निवासी संजीव कुमार जो दिल्ली में प्लम्बर का कार्य करता है, का फोन आया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुआ। बात बढते बढते प्रेम में तब्दील हो गया। करीब 15 दिनों की बातचीत में प्रेम इतना परवान चढ़ गया कि इसके बाद युवती ने युवक के साथ भागकर प्रेम विवाह कर लिया और उसके साथ रहने लगी। मामले को लेकर युवती के पिता की ओर से रैयाम थाना ने 9 जुलाई2016 को कांड संख्या 20/16 में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। एएसपी दिलनावज अहमद के सामने प्रेमी जोड़े ने स्वीकार किया कि वे एक दूसरे के साथ खुश हैं और घर के लोग भी राजी हैं। लड़की के भाई ने भी हामी भरी।

Share

Leave a Reply