
चौबीस कुंडीय महायज्ञ शुरू, निशुल्क होंगे मुंडन, यज्ञोंपवित एवं शिक्षा संस्कार। Voice of Darbhanga
दरभंगा: शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे हायाघाट स्थित गायत्री यज्ञशाला में श्रद्धा संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस कलश यात्रा में 501 कन्याओं ने कलश उठाया , यह यज्ञ 12 फरवरी तक चलेगा जिसमें मुण्डन,शिक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार आदि निशुल्क कराये जाएंगे । यज्ञ के दौरान 24 कुंडों में हवन किया जाएगा इस दौरान लगातार लंगर एवं मेला का भी आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए संत श्री नमो नारायण पांडे जी, श्री हरि शंकर देव जी, शंभू पांडे, प्रह्लाद जी, दिनेश पांडे आदि ने मंत्रोच्चारण के द्वारा पूरे माहौल को
भक्तिमय बना दिया। मौके पर पूर्व प्रमुख सह् प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हायाघाट अशोक कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, शेखर सुमन, रोहित कुमार चौधरी ,नित्यानंद सिंह ,श्यामसुंदर चौधरी, अवधेश कर्ण, लल्लू शाह ,नीलांबर सिंह जगदंबा सिंह ,किशोर चौधरी ,सुमंत कुमार सिंह , हीरा सिंह ,अशर्फी दास ,सुरेंद्र शाह रितेश गोस्वामी, महेश चौधरी, राजा भगत कृष्णा शाह, बिलट सिंह, सुशील सिंह, जय किशन शर्मा, दीपू कुमार ,उमाशंकर सिंह,रणधीर झा, संतोष पासवान,रंजीत सिंह,मनोज यादव,बासुकी झा,सत्रुधन राय आदि के साथ प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोगों ने अपनी सहभागिता दी।

