Home मुख्य प्री-स्कूल के उद्घाटन में आये मुकेश खन्ना का मिथिला की धरती पर हुआ भव्य स्वागत। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 9, 2018

प्री-स्कूल के उद्घाटन में आये मुकेश खन्ना का मिथिला की धरती पर हुआ भव्य स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शुक्रवार को एक प्री-स्कूल की नींव डाली गई। इस एतिहासिक पल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए महाभारत के भीष्मपितामह और शक्तिमान के नायक मुकेश खन्ना का भव्य स्वागत मिथिला के धरती पर किया गया। श्री खन्ना के साथ मेयर बैजयंती खेड़िया सहित कई प्रमुख लोगों को इस मौके पर सृष्टि फाउंडेशन की ओर से जे.पी. पाठक के नेतृत्व में सांस्कृतिक में अर्द्धनारीश्वर की प्रस्तुति ने मुकेश खन्ना को काफी प्रभावित किया। सृष्टि फाउंडेशन की ओर से अर्द्धनारीश्वर की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

मुकेश खन्ना ने कलाकारों के साथ व्यक्तिगत रूप से भी बात किया तथा उनकी प्रस्तुति तथा कार्य को काफी सराहा।

अर्द्धनारीश्वर नृत्य में कोमल मांझी,स्वर्णम उपाध्याय,स्वेता चौधरी,रिचा कुमारी और भगवान शिव के रूप जयप्रकाश पाठक ने भाग लिया। ओडिसी नृत्य भारत के प्राचीनतम नृत्य शैलियों में से एक है।इसका उद्भव ओड़िसा के पूरी में स्थित भगवान जगर्नाथ से हुआ है।अर्धनारेस्वर का मतलब होता है आधा शिव और आधा पार्वती । इस नृत्य में भगवान शिव और पार्वती के आभूषणों का वर्णन करते है।त्रिभंग की छटा इसमें विशेष दर्शनीय होती है। ओड़िसी नृत्य के पाँच भागों में चौथा भाग अभिनय होता है। अर्द्धनारेस्वर नृत्य के माध्यम से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना से की जाती है।  माता पार्वती के मंदार पुष्प की कोमलता और लास्य को नृत्य के माधयम से प्रस्तुत करते है।भगवान शिव के क्रोध में तांडव को दर्शाते हुए और माता पार्वती के लास्य रूपो का वर्णन करते हुए ॐ  नमः शिवाय , ॐ  नमः शिवाय से नृत्य को समाप्त किया जाता है।

Share

Leave a Reply