Home मुख्य पुलिस इंस्पेक्टर की बोलेरो से ले जा रही शराब की खेप धरायी। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 9, 2018

पुलिस इंस्पेक्टर की बोलेरो से ले जा रही शराब की खेप धरायी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में शराब की खेप को रोकने केलिए पुलिस लगातार सख्ती दिखाने का दावा करती है पर शराब के कारोबार में कमी नहीं आ रही है। जिले में शराब की खेप लाने के लिए नित्य नए प्रयोग कर रहे है. बीती रात मुजफ्फरपुर में तैनात एक पुलिस इन्स्पेक्टर के बोलेरो गाड़ी से शराब की बड़ी खेप लायी जा रही थी. अपर पुलिस अधीक्षक ने इसकी सूचना बहादुरपुर थाना को दी. बहादुरपुर थाना की पुलिस ने पंडासराय गुमटी के निकट रामनगर में गाड़ी को रोककर छान-बीन की, तो उसमें से 10 कार्टन में छिपाकर 240 बोतल विदेशी शराब रखा हुआ था. जिसको पुलिस के द्वारा बरामद कर ली गई. मौके पर बहादुरपुर क्षेत्र के राघेपुरा गांव निवासी स्व.मो. अब्दुल गफूर के पुत्र मो. अब्बास को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं मौके से फरार मास्टरमाइंड ए.पी.एम. थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव निवासी विरजू पासवान पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हुआ. ज्ञात हो कि मो. अब्बास की पत्नी मुन्नी खातून पर भी पूर्व में शराब तस्करी को लेकर कई थाने में मामला दर्ज हुआ है. वैसे पकड़े गए धंधेबाज मो. अब्बास ने बताया कि मुजफ्फरपुर में तैनात इन्स्पेक्टर महेश पासवान कि बोलोरो गाड़ी बी.आर 2 एन 5026 पिछले 6 महीना से सात हजार रुपए महीना पर लेकर चला रहा था. वहीं विरजू पासवान ने पांच हजार की लालच देकर बोलोरो गाड़ी लेकर कही गया था और वहां से शराब लेकर चन्दनपट्टी के पास उसे गाड़ी पर बैठाकर डिलेवरी के लिए ले जा रहा था. उसी क्रम में पुलिस ने पकड़ लिया. विरजू पासवान की गिफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है. वही इस मामले में पुलिस ने बहादुरपुर थाना के फेकला ओपी क्षेत्र के चक्का पिररी गांव निवासी मो. गुलाम के पुत्र मो. आलमगीर से पूछताछ कर रही है.

Share

Leave a Reply