
बीएमए कॉलेज बहेड़ी के एभीवीपी उम्मीदवारों के नामांकन जुलुस में उमड़ा छात्रों का हुजूम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजने के बाद नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय में सबसे बड़ा जुलुस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों का जुलुस छात्रों के सबसे बड़े हुजूम के साथ पहुँचा। जत्था में सैकड़ो छात्र सड़क किनारे पंक्तिबद्ध हाथों में झंडा लिए भारत माता के जयकारे एवं एभीवीपी जिन्दाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। सभी उम्मीदवारों को कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा पाग माला पहना कर विदा किया गया एवं शुभकामनाएं दी गयी।
कॉलेज पहुँच कर अध्यक्ष पद के लिए पिंकी कुमारी, उपाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार, सचिव केलिए संदीप कुमार, संयुक्त सचिव केलिए आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष केलिए फुलेंद्र कुमार तथा यूआर पद केलिए नेहा कुमारी ने नामांकन करवाया।
इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता विशेष रूप से उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करते नजर आये। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके विजय का विश्वास जताया।

