Home मुख्य डीएम ने किया जिला भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 10, 2018

डीएम ने किया जिला भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को जिला भू-अर्जन कार्यालय का नियमित निरीक्षण किया। इसके पूर्व वर्ष 2007 में जिला भू-अर्जन कार्यालय, दरभंगा का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कार्यालय प्रबंधन, साफ-सफाई, अभिलेखों की रखरखाव, भवन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। प्रारूपक, सर्वेयर, परिमापक एवं मोहरिल का पद रिक्त पाया गया। रिक्त पद पर पदस्थापन के लिए विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। भू-अर्जन से संबंधित पुरानी परियोजनाएं जिसमें एक व दो रैयतों को जिन्होंने आवश्यक कागजात जमा नहीं किया था को छोड़कर शेष सबों को भुगतान कर दिया गया है के संबंध में निदेश दिया गया कि वैसे एक व दो बचे रैयतों को दी जाने वाली राशि भू-अर्जन प्राधिकार में जमा कर अभिलेख को बंद कर दें। निरीक्षण के दौरान गंडौल (बिरौल) सड़क परियोजना से संबंधित भू-अर्जन की धीमी गति को देखते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग नौ सौ रैयतों के बीच 650 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। इनमें से अभी तक कुल 63 रैयतों के बीच 6 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। इसका कारण प्रक्रियागत विलंब को बताया गया। पुनाछ मौजा का प्राक्कलन भू-अर्जन निदेशालय से अब तक स्वीकृत होकर नहीं आने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश दिया कि जो प्राक्कलन स्वीकृत हो गया है एवं एवार्ड बन गया है, वैसे रैयतों के बीच शिविर आयोजित करके भुगतान देने की प्रक्रिया प्रारंभ करें। वैसे सभी रैयत आवश्यक वांछित कागजात लेकर भू-अर्जन कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply