Home मुख्य नियमित छात्र-छात्राओं को ही विवि प्रशासन देगा चुनाव से सम्बंधित जानकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 10, 2018

नियमित छात्र-छात्राओं को ही विवि प्रशासन देगा चुनाव से सम्बंधित जानकारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : छात्र संघ चुनाव से संबंधित जानकारी सिर्फ नियमित छात्रों को दी जाएगी. जो विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रा नहीं है, उन्हें यह जानकारी नहीं दी जाएगी. छात्र संघ चुनाव को लेकर कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपरोक्त निर्णय लिए गये हैं. बैठक में यह स्पष्ट कर दिया गया. वैसे छात्र-छात्रा जो नियमित छात्र नहीं हैं. उनको जबाव देने के लिए विश्वविद्यालय उत्तरदायी नहीं है और न ही उन्हें चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार नहीं है. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब विश्वविद्यालय प्रशासन से जानकारी लेने के लिए छात्र-छात्राओं को अपनी शैक्षणिक पहचान पत्र लेकर आना होगा और यह जानकारी कुलसचिव देंगे. बैठक की जानकारी कुलसचिव डॉ. मुश्तफा कमाल अंसारी ने दी है.

Share

Leave a Reply