
बेहतर निर्वाचन कार्य को लेकर बीडीओ को मिला प्रशस्ति पत्र। Voice of Darbhanga
केवंटी: प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2018 के अवसर पर निर्वाचक सूची में लिंगानुपात बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर सह 86 केवटी विघान सभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाघिकारी पुष्पेश कुमार ने केवंटी विधान सभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाघिकारी सह बीडीओ मो. तौकीर हासमी को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया । साथ ही उन्हें बघाई दी। मौके पर सीओ संतोष कुमार सुमन, पंचायती राज पदाघिकारी प्रभाकर कुमार झा, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा, शिक्षक धर्मजीत कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, शारदानंद झा , अमरेन्द्र कुमार झा, भोला प्रसाद समेत कई मौजूद थे ।

