
जदयू के पूर्व विधायक ने भाजपा विधायक पर किया अपरोक्ष हमला। Voice of Darbhanga
सिंहवाड़ा: जाले विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने जनता से रूबरू होकर सिंहवाड़ा में प्रेस वार्ता की। पूर्व में चुनाव जीतकर अपने कार्यकाल में किए गए कार्य के अलावा 2015 के विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद जनता के लिए किए गए सभी प्रयास पर खुलकर चर्चा की। साथ ही साथ अपरोक्ष रूप से वर्तमान भाजपा विधायक जिबेश मिश्रा पर बिना नाम लिए जोरदार हमला भी बोल दिया जिससे नये राजनितिक समीकरण की उम्मीद भी जग रही है। उन्होंने बताया कि 2015 के चुनाव में विकास मेरा मुख्य मुद्दा था मैंने विकास के अलावा किसी और मुद्दे पर चुनाव लड़ने का कभी नही सोचा।मेरे पिता विजय कुमार मिश्र तीन बार विधायक रहे उनकी प्राथमिकता भी हमेशा विकास रही 2015 के चुनाव में कुछ लोगों ने विकास को छोड़ स्थानीय व बाहरी मुद्दे को हवा देकर मेरे खिलाफ प्रचार किया उसके बावजूद जनता ने मुझे करीब 58000 वोट दिया ।विधान पार्षद श्री विजय कुमार मिश्र की अनुशंसा पर जाले व सिंहवाड़ा प्रखंड में पीएमजीवाईएस योजना का छह रोड टेंडर में गया ।ग्रामीण टोला संपर्क सड़क योजना के अंतर्गत कुल अठारह सड़क की
अनुशंसा की है इसके अलावा मुरैठा में पावर सब स्टेशन के लिए जमीन का सर्वे कार्य हो रहा है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोगो को छुटकारा मिलेगा।उन्होंने आगे बिना किसी का नाम लिए बताया कि कुछ लोग विधान पार्षद श्री विजय मिश्र की अनुशंसा पर हो रहे कार्य का श्रेय खुद ले रहे हैं और बाजाब्ता अपने नाम का बोर्ड लगा देते है जो बेहद शर्मनाक व झूठी वाहवाही लूटने वाला कार्य है मगर जनता को सब पता है इसका जवाब जनता वोट के रूप में चुनाव में देगी।मेरे परिवार की प्राथमिकता हमेशा मिथिला का विकास रहा है समाज के सभी वर्गों का एक समान विकास हो यही हमारा लक्ष्य है।सत्ता में आने के लिए लोग सामाजिक सौहार्द की बलि चढ़ा देते हैं ।धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने वालों को जनता अच्छी तरह पहचानती है ।माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास की बात करते हैं वे विकास के कार्यो में किसी तरह का भेदभाव नही रखते।बिहार में मिथिला क्षेत्र के लोग प्रत्येक वर्ष आने वाली बाढ़ की विभीषिका झेलते है इसके स्थाई समाधान की आवश्यकता है। पूर्व की सरकार द्वारा अबतक मिथिला के लिए कुछ खास कार्य नही किया गया मिथिला क्षेत्र में कोसी ब्रिज का निर्माण
एंव मैथिली को अष्टम सूची में शामिल करने के अलावा अन्य कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी भी सरकार द्वारा नही किया गया लगातार मिथिला की उपेक्षा की जा रही है बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण कल कारखाने स्थापित करना मुश्किक तो है मगर नामुमकिन नही मगर इस दिशा में कोई सार्थक कदम नही उठाया गया है ।रोजगार के लिए मिथिला से पलायन जारी है ।मेरा एक ही नारा है “जब पढ़त मिथिला,तब बढ़त मिथिला”।मिथिला को शिक्षा का हब बनाया जाए आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए छात्र बाहर का रुख करते है अगर मिथिला में ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास हो तो छात्रों का पलायन रुकेगा।मेरी सरकार से मांग है कि मिथिला क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर राज्य के कोने -कोने से बस सेवा शुरू की जाए जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा इससे जुड़े लोगों को रोजगार मुहैया होगा।उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शराबबंदी ,दहेज बंदी,व बाल विवाह रोकथाम के कार्य की सराहना की।उनकी बातों से लगा कि अब वे आर-पार के मूड में हैं साथ ही जनता को बरगलाने वाले नेताओं को अपने निशाने पर रखते हुए स्पष्ट रूप से संदेश दिया कि जागरूक जनता को बेवकूफ बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है वो हरगिज ऐसा नही होने देंगे।प्रेस वार्ता के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष भुवन राय, महासचिव मेराज अली,सुजीत राय पैक्स अध्यक्ष एहतेशाम रिज़वी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।उनके बयान से राजनीतिक चर्चा गर्म है नए-नए राजनीतिक कयास लगाया जा रहा है कुछ नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके बयान से राजनीतिक उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं हो सकता है भविष्य में अगर एनडीए गठबंधन टिकट न दे तो वो राजद या कांग्रेस का रुख कर सकते हैं वहीं कुछ का कहना था कि गठबंधन धर्म का पालन करते हुए उनको इस तरह का बयान नही देना चाहिए था।

