Home मुख्य फेसबुक पर लाइक पाने लिए पिस्टल के साथ तस्वीर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - February 11, 2018

फेसबुक पर लाइक पाने लिए पिस्टल के साथ तस्वीर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभांगा: सोशल मीडिया का चलन बढ़ने के साथ पुलिस भी अब सक्रिय हो गयी है और साइबर सेल कड़ी नजर रख रही है। इसी का ताजा उदाहरण है कि रविवार को हथियार के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने के आरोप में दो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय थाना के शिवधारा के रहने वाले स्वर्गीय दीनानाथ के पुत्र गोविंद और रामदेव के पुत्र मनीष कुमार ने पिस्टल के साथ डरावना फोटो पोस्ट किया था और इसपर 86 लाइक मिले थे। पर 87वां नजर पुलिस की पड़ गयी। इसे देखने के बाद दरभंगा पुलिस ने उसे हथियार समेत गिरफ्तार करने की योजना बनाई थी और रविवार को दोनों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मब्बी ओपी में 35/18 मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि हथियार के साथ फेसबुक या वाट्सएप्प पर इस तरह के फोटो अपलोड करने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। हलाँकि दोनों युवकों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास होने की बात से पुलिस ने इंकार किया है।

Share

Leave a Reply