Home मुख्य हसन चौक की टीम ने खान एलेवन को हराकर किया पीसीसी कप पर कब्जा। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 11, 2018

हसन चौक की टीम ने खान एलेवन को हराकर किया पीसीसी कप पर कब्जा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाबू साहेब खेल मैदान शुभंकरपुर में रविवार को आयोजित फाइनल मैच में हसन चौक टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में खान एलेवन को 13 रनों से हराकर पीसीसी इनामी राशि प्रतियोगिता के शिल्ड पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता के उपविजेता खान एलेवन की टीम बनी। पीसीसी टेनिस बाल इनामी राशि अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए हसन चौक की टीम ने तय 15 ओवरों में सात विकेट पर 163 रन बना लिए। इसमें पवन ने 38 गेंदों पर नौ छक्के और चार चौके की सहायता से 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली। राहुल ने भी मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर 34 रन बनाए। खान एलेवन की ओर से समीर और एकराम ने दो – दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी खान एलेवन की टीम तय ऑवरों में 150 रन पर ही सिमट गई। शारीके ने 58 रन बनाए। एकराम ने 46 रनों का योगदान दिया। हसन चौक की टीम की ओर से शाहवाज ने चार और मनु ने एक विकेट झटके। पुरस्कार वितरण समारोह में पवन को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरिज पवन, बेस्ट बॉलर मनीष, बेस्ट बैटसमैन पवन, बेस्ट कीपर मनीष और बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार अनिल को दिया गया। हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी और विधान पार्षद विजय मिश्रा ने टीम को स्प्लेंडर प्लस मोटरसाईकिल की चाभी देकर पुरस्कृत किया। वहीं पार्षद पति मिथिलेश राय , बब्लु अग्रवाल और संतोष साह ने उपविजेता खान एलेवन को बीस हजार रूपये का नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि  विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि खेल आपसी भाईचार को बढ़ाता है। खेल के बिना जीवन अधूरा है। विधान पार्षद विजय मिश्रा ने कहा कि क्रिकेट के बिना खेल अधूरा है। युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी बालेन्दु झा बालाजी ने कहा कि यह आयोजन पूरे बिहार की शान है। इस मौके पर सचिव ईशनाथ मिश्र, अंपायर मणिशेखर मिश्रा और वानिश मिश्रा, ईश्वर मंडल, रंजीत झा, श्रवण झा, विजय श्रीवास्तव , कामोद राय, अध्यक्ष अमित राय, सुजीत राय, अशोक महतो, रितेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply