
बन्द घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: जिले के केवंटी थाना क्षेत्र के नवटोलिया के कपिलेश्वर मंडल के घर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 27 हजार नकद सहित करीब दो लाख के सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गये। चोरी कब हुई इसकी जानकरी कपिलेश्वर मंडल की पत्नी सत्या देवी को रविवार की शाम करीब 6:30 बजे मिली। जब वह अपने एक रिश्तेदारी से 21 दिनों के बाद घर वापस लौटी।
बताया गया है कि वह 21 दिन पूर्व कमरे और आंगन में ताला जड़ कर मधुबनी शहर एक रिश्तेदारी में गयी थी। वापस लौटने पर आंगन के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और आंगन में प्रवेश के बाद कमरे का ताला टूटा देख भौंचक रह गया। इसके बाद कमरे के अंदर जब प्रवेश किया तो गोदरेज का लॉक टूटा था और उसमे रखे 27 हजार नगद सहित तीन जोड़ा सोने का कनफूल, तीन गले का चेन तथा एक चांदी के डांर के डरकस और एक चाभी का रिंग गायब थे। गृहस्वामी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी । सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष कौशल कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की तहकीकात में जुट गये हैं।

