
पुराने भूमि विवाद में चाकू मारकर एक को किया घायल। Voice of Darbhanga
दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 बाकरगंज निवासी राम नारायण पंजियार के 39 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार पंजियार को रविवार के दिन पड़ोस में रह रहे लोगों ने चाकू से वार का व गर्दन में रस्सी बांध कर घसीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच में लाया गया। जख्मी के भाई नीरज पंजियार ने बताया कि मेरे पड़ोस में रह रहे डा. सतीश पंजियार से भूमि विवाद पहले से चल रहा है। लोकभूमि से डीएम के आदेश मिला हुआ है।
मामला उच्य न्यायालय में भी चल रहा है। आज उसी विवादित जमीन पर वो लोग पूरी तैयारी के साथ उस जमीन पर दीवार जोड़ने का कोशिश किया तो मेरे भाई ने कहा इस पर दीवार क्यों दे रहे हो हम थाना जा रहे है। यह कह कर भाई घर मे आ कर कपड़ा पहने लगा कि डा. सतीश पंजियार ने आदेश दिया कि मारो। इसी पर उनका बेटा सुजीत कृष्ण ऊर्फ मोनू व सोनू अन्य लोगो के साथ मेरे घर मे घुस गया और मेरे भाई पर हमला कर दिया। मेरे भाई को चाकू मार कर जख्मी कर दिया उसके बाद उनके गर्दन में रस्सी बांध कर घर से घसीटे बाहर लाया। इसी क्रम में घर मे मेरी भाभी का टेबल पर रखा कान में का भी ये लोग ले लिया। भाई के गले की सोने की चेन भी ले ली। हलल्ला होने पर मोहल्ला के लोगों ने आ कर जान बचायी। उन्हीं लोगों के सहयोग से इलाज के लिए यहां लाया गया। इधर जानकारी मिली कि दूसरी पार्टी के तरफ से भी एक जख्मी हुआ है।

