Home मुख्य कपड़े खरीदने केलिए माँ ने नही दिए पैसे तो बेटी ने लगा ली फाँसी! Voice of Darbhanga
मुख्य - February 12, 2018

कपड़े खरीदने केलिए माँ ने नही दिए पैसे तो बेटी ने लगा ली फाँसी! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के फेकला ओपी अंतर्गत पड़री गाँव में एक 17 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को अवकाश प्राप्त शिक्षक कैलू सदा की चार बेटियों में सबसे छोटी पिंकी कुमारी अपने घर में माँ और भाभी के साथ घर में थी। उनके पिता डॉक्टर से जांच करवाने गये थे। दिन के करीब एक बजे पिंकी ने अपनी माँ से नये कपड़े खरीदने केलिए पैसे मांगे तो मजबूरी बताते हुए मना कर दिया। उसी पर कहासुनी हो गयी। गुस्से में आकर पिंकी ऊपर रूम में चली गयी और रूम के पंखा वाले कड़ी में साड़ी का टुकड़ा बाँध कर फांसी लगा ली।

घटना के बाद शाम करीब सात से आठ बजे के बीच फेकला ओपी की गश्ती टीम ने जब घर के आसपास भीड़ देखी तो रुकी और माजरा समझा। वहां से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।

Share

Leave a Reply