
जाले में अनुकम्पा के आधार पर विधायक पद की वैकेंसी नही: जिबेश। Voice of Darbhanga
दरभांगा: लगता है दरभंगा में जदयू और भाजपा में आपसी फुट अब सतह पर आने लगी है। शनिवार को जदयू के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिना नाम लिए वर्तमान भाजपा विधायक पर हमला बोला था। उन्होंने अपने पिता के कार्यो का श्रेय लेने सहित कई आरोप अपरोक्ष रूप से लगाये थे। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक जिबेश कुमार ने भी इसपर बिना नाम जबरदस्त पलटवार किया है। अपने संबोधन के दौरान इशारों ने ऋषि मिश्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि जाले में अनुकम्पा के आधार पर विधायक के पद के लिए कोई भैकेन्सी नही है। मुझे काम ज्यादा पसंद है नाम नही। उक्त बातें स्थानीय भाजपा विधायक जीवेश कुमार ने सोमवार को प्रखण्ड मुख्यालय परिसर मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के अंतर्गत भवन निर्माण विभाग द्वारा 5 करोड़ 4 लाख 35 हजार रूपये की लागत से बनने वाली प्रखण्ड सुचना प्रद्योगकी केंद्र निर्माण कार्य के शिलान्यास के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओ से कही।
उन्होंने कहा कि इस आईटी भवन के निर्माण कराने के लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल से साधुवाद देता हूँ, कि विपक्ष में रहने के बावजूद विधानसभा में मेरे द्वारा आवाज उठाये जाने के बाद जाले में एक आईटी भवन निर्माण कराने की मंजूरी दी।उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले में सबसे पहले जाले में एक आईटी भवन के बाद दूसरा बहेरी में ही आइटी भवन बनेगा।उन्होंने कहा कि बीते चुनाव पूर्व मैंने विधानसभा क्षेत्र के दो लाख 76 हजार मतदाताओं से किये गए वादे के अनुसार मैंने बीते कुछ दिनों पूर्व मतदाताओं के बीच दो वर्षों में खर्च किये गए एक एक पैसे का हिसाब आप लोगो के समक्ष रख दिया,जो पूरे बिहार में पहली बार हुआ है।इससे पूर्व कोई भी विधायक ने जनता के समक्ष अपना हिसाब नही रख्खा।उन्होंने कहा कि अगर इस दिए गए हिसाब में किसी भी प्रकार की त्रुटि किसी भी मतदाताओं को मिले तो आप तुरन्त ही हमसे मिलकर आगे का सुझाव दे सकते है।उन्होंने उपस्थित लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि आप मुझे काम सौपे मैं उसे अवश्य ही पूरा करूंगा।उन्होंने कहा कि अब अस्पताल की व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त जल्द ही होंगे।एक अप्रैल से सभी अस्पतालों में मुफ्त में अधिकांश दवाइयाँ उपलब्ध होने की बात कही। जो लोग गम्भीर रोग से पीड़ित है उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री चिकित्सा कोष से राशि उपलब्ध कराने की बात बतायी। उन्होंने इलाज के लिए किसी के पास पैरवी करने के लिए नही जाने का आग्रह करते हुए सीधा 104 न. पर डायल करने के बाद सीधा अपने विधायक से सम्पर्क करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर काम के आधार पर दाम मिलेगा तो इस बार मुझे वोट मांगने की कोई अवश्यकता नही पड़ेगी।उन्होंने हर महीने में दो से चार बड़े बड़े सड़कों के अलावे कमतौल से महदई चौक होते हुए सनहपुर चौक तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास करने के साथ साथ चुनाव पूर्व अतरबेल से घोघर सड़क पूरा होने का नाम बोला।
मौके पर विपिन पाठक,अरुण कुमार श्रीवास्तव,संतोष ठाकुर, रंजीत मिश्र, सुनील सिंह,विक्की ठाकुर, जदयू के राजाराम पटेल,हम के सुरेश चौधरी,भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
इससे पूर्व मिथिला के परम्परानुसार समारोह पूर्वक स्थानीय विधायक जीवेश कुमार,मंचस्थ जाले भाजपा के भीष्मपितामह डॉ.निरंजन पूरी,महामंत्री भोला प्रसाद सिंह व उमेश सिंह को पाग,चादर से सम्मानित किया गया।अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष सुबोध साह व मंच का संचालन पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ.राघवेन्द्र प्रसाद ने किया।

