Home मुख्य मीडिया कप में पहली बार शामिल हो रही वेब मीडिया की टीम ने अभ्यास में बहाया पसीना। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - February 13, 2018

मीडिया कप में पहली बार शामिल हो रही वेब मीडिया की टीम ने अभ्यास में बहाया पसीना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मीडिया कप 2018 के तैयारी को लेकर सोमवार से वेब मीडिया की टीम ने कप्तान अभिषेक कुमार के नेतृत्व में लहेरियासराय के पोलो ग्राउंड में अभ्यास शुरू किया।

ज्ञात हो कि मीडिया स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा के तत्वाधान आयोजित होने वाले प्रमंडलीय मीडिया कप 2018 में पहली बार वेब मीडिया की टीम भाग ले रही है। डिजीटल इंडिया के जमाने में पिछले दो वर्षों में वेब मीडिया का प्रभाव दरभंगा में भी प्रभावी रूप से दिखा है। सरकारी कार्यक्रमो के साथ साथ अब 11वें मीडिया कप में भी जगह मिलने से वेब मीडिया की टीम उत्साहित है। वॉयस ऑफ़ दरभंगा न्यूज़ पोर्टल के संपादक अभिषेक कुमार वेब मीडिया की कप्तानी का भार संभाल रहे हैं। श्री कुमार के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम इसबार भाग लेगी। उद्घाटन 4 मार्च को निर्धारित है। सोमवार को अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आर्यन, वरुण, समीर झा, संजय कुमार, निशांत झा आदि सहित कई सदस्यों ने जमकर अभ्यास सत्र का फायदा उठाया। वहीँ सोमवार को खेले गए 10 ओवर के एक अभ्यास मैच में वर्षो पहले क्रिकेट छोड़ चुके अभिषेक कुमार ने 10 गेंदों पर छः चौके की मदद से 26 रन बनाये। हलाँकि इस प्रदर्शन के वाबजूद रेस्ट ऑफ़ मीडिया टीम के खिलाड़ियो के साथ खेले गए अभ्यास मैच में वेब मीडिया की टीम चार रनों से हार गयी। कप्तान अभिषेक कुमार ने बताया कि वेब मीडिया की टीम इस मीडिया कप में अपनी पूरी ताकत से उतरेगी और निश्चित रूप से विपक्षियों के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी।

Share

Leave a Reply