
महिला की हत्या कर लाश बगीचे में फेंकी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र में 25 वर्षिय महिला की हत्या कर शव को बगीचे में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है. शव की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना सोनहौन गांव की है. मृतिका की पहचान उसी गांव के मिथिलेश दास की पत्नी विजेता देवी के रूप में की गई है. सुबह जब घास काटने के लिए कुछ महिलाएं बगीचा की ओर गई तो उनलोगों की नजर बगीचा में शव पर पड़ा. जिसके बाद महिलाओं ने इसकी खबर गांव वालों को दी. खबर जंगल की आग की तरह फैल गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गये. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद केवटी थानाध्यक्ष कौशल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मृतिका के गले में काला निशान है. जिससे प्रतीक होता है कि हत्या गला दबाकर की गई है. बताया जाता है कि मृतिका सदर थाना के रानीपुर गांव निवासी राम चन्द्र दास का पुत्री है. करीब 10 वर्ष पूर्व मिथिलेश दास से शादी हुई थी तथा दो पुत्री तथा एक पुत्र है. पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में हुई, महिला की मौत को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया हत्या को लेकर छानबीन में जुट गयी है.

