Home मुख्य भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया जदयू महासचिव का स्वागत। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 14, 2018

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया जदयू महासचिव का स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य योजना परिषद के सदस्य संजय झा का कुशेश्वरस्थान से लौटने के क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलीनगर के अध्यक्ष बलराम झा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तारडीह के महथौर चौक पर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं चादर से स्वागत किया। स्वागत करने वालो में रघु मुखिया, अशोक मुखिया, दिनेश दास, जीवछ ठाकुर, पवन तांती, विजय कमती, राहुल चौधरी, मुन्ना झा सुमन झा, मनोज झा, जयजय राम झा, भरत झा आदि लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply