Home मुख्य बकाये कर का भुगतान नही करने वाले 48 ईंट भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी का आदेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 15, 2018

बकाये कर का भुगतान नही करने वाले 48 ईंट भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी का आदेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बकाया कर चुकता नही करने वाले 48 र्इंट भट्ठा मालिकों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. ज्ञात हो कि पूर्व में 55 र्इंट भट्ठा मालिकों पर नीलाम पत्र वाद दायर किया गया था जिनमे से 7 र्इंट भट्ठा मालिकों ने अपने बकाये का भुगतान कर दिया था. जिलाधिकारी आज खनन से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा कर रहे थे. जिलाधिकारी ने कहा कि दो सप्ताह में अगर र्इंट भट्ठा के मालिक सभी बकाये का भुगतान नहीं करते है और अगर वे कारोबार में हैं, तो उनकी सारी सामग्री जप्त कर ली जाय. जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में बालू की कोई कमी नहीं है और इसके लिए जिला स्तर पर बफ्फर स्टॉक बनाया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि कमला नदी के गौसा, जमालपुर में कोशी, हायाघाट में करेह और सोभन के पास खिरोई नदी से अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही है. संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी छापामारी अभियान चलाकर अवैध खनन पर रोक लगावें. आज की बैठक में 18 नये र्इंट भट्ठा के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया. साथ ही मिट्टी खनन के लिए दो संवेदक के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया. बैठक में अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply