Home मुख्य केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों की उन्नति का रख रही है खास ध्यान: साबिर अली। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 15, 2018

केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों की उन्नति का रख रही है खास ध्यान: साबिर अली। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पूर्व सांसद व भाजपा नेता साबिर अली ने लालबाग स्थित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट तनवीरूल हसन के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर उनके जीवनी पर लिखी पुस्तक का लोकर्पण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय स्तर पर किये जा रहे विकास में देश के अल्पसंख्यक समुदाय के उन्नति का खास ध्यान रखा गया है. आने वाले दिनों में अल्पसंख्यकों के लिए कई विकास के रास्ते प्रशस्त होंगे. राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, जल, किसान, सड़क, पुल-पुलिया पर केन्द्र सरकार तेजी से काम कर रही है. इस मौके पर शकील अहमद, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉॅ. मुरारी मोहन झा, मुखिया शमसे आलम खां, अशोक नायक, शादाब अंजूम, मो. फिरोज, मो. रिजवान, जियाउल हसन, डॉ. मुजाहिद, बालेन्दु झा, मो. रब्बानी आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply