Home मुख्य जब चर्चित फोटो खिंचाऊ नेता ने वरीय नेता को किया उपेक्षित तो तनवीर हसन ने संभाला मामला। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 15, 2018

जब चर्चित फोटो खिंचाऊ नेता ने वरीय नेता को किया उपेक्षित तो तनवीर हसन ने संभाला मामला। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार

आजकल दरभंगा भाजपा में बिना कुछ किये भी हर जगह फोटो में आगे रहने की ललक कुछ नेताओं में इस कदर देखी जाती है कि इसके लिए जरुरत पड़ने पर धक्का मुक्की से भी बाज नही आते। चाहे इस कारण उनके वरीय नेता भी उपेक्षित क्यों न हो जाएं। कुछ ऐसा ही उदाहरण गुरूवार को तब सामने आया जब जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवनी पर आयोजित पुस्तक के लोकार्पण केलिए पूर्व सांसद साबिर अली पहुँचे थे। उनके आने पर फूलों की एक बड़ी माला से उनका स्वागत किया गया और सभी वरीय नेता उनके साथ फ़ोटो फ्रेम में खड़े हुए। पर माला के अंदर आकर फोटो खिंचवाने के चक्कर में हमेशा की तरह इसबार भी भाजपा कमिटी के खिंचाऊ नेता ने वरीयता का ख्याल नही रखते हुए एक प्रदेश स्तर के नेता की उपेक्षा कर दी। माला के फ्रेम में आने के चक्कर में उन्होंने अपने से वरीय नेता को धक्का तक दे दिया। इससे उपेक्षित महसूस कर रहे नेता जी चुपचाप साइड हो गए। परंतु तभी एडवोकेट तनवीरुल हसन के संज्ञान में नेताजी की उपेक्षा सामने आ गयी और उन्होंने किनारे बैठ गए नेता को लगातार आवाज दी। पर नेताजी माला के समय फ़ोटो फ्रेम में नही आये। इस कारण माला के साथ पूरे फोटो सेशन में श्री हसन का चेहरा भी सामने नही दिखा और वे नेताजी को बुलाते ही नजर आये। अंत ने पुस्तक लोकार्पण के समय पूरे आदर के साथ उक्त वरीय नेता को श्री हसन ने पुस्तक लोकार्पण में स्वयं आगे बुलाया और आगे रखकर पुस्तक लोकार्पण करवाया।

हलाँकि स्वाभाव से शांत रहने वाले उक्त वरीय नेता उस समय भी शांत ही रहे। पर कुछ कार्यकर्ताओं को उनकी यह उपेक्षा अखर गयी। वे इस मुद्दे पर नेताजी से बात करते भी नजर आये। पर नेताजी ने सभी को बात खत्म कर शान्ति पूर्वक कार्यक्रम में सहयोग करने को कहा।

Share

Leave a Reply