
मौसम के अनुकूल दें मिथिला पेन्टिग का रंग: डीआरएम। Voice of Darbhanga
दरभंगा: समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम रविन्द्र कुमार जैन ने यहां कहा कि मिथिला पेन्टिग का रंग मौसम के अनुकूल बनाया जाय. ताकि मौसम का असर नहीं पड़ें. वे आज दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सौन्दर्गीकरण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे. प्रतीक्षालय के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधा इस तरह की हो कि भीड़ होने पर भी यात्रियों को परेशानी नहीं हो. खासकर शौचालय निर्माण पर उन्होंने विशेष जोर दिया. डीआरएम ने कहा कि दरभंगा स्टेशन को ए-वन का दर्जा प्राप्त है और वह सरजमी पर दिखना भी चाहिए. छात्रों ने डीआरएम से दरभंगा-जयनगर रेलखंड में दरभंगा से शाम 3 से 4 के समय ट्रेन की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि छात्र को महाविद्यालय से घर लौटने में समय का बचत हो सके. डीआरएम के साथ बी.के सिंह, अजीत कुमार, बिरेन्द्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

