
57 बोतल बिदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, बाईक जब्त। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में बीती रात सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने रात्रि गस्ती के दौरान छापेमारी कर 57 बोतल बिदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि गुप्त सूचना मिली थी कि यहां चोरी- चोरी शराब बिक्री की जातीं हैं।पुलिस ने रेंगे हाथ दोनों को गिरफ्तार कर थाने लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी। सभी शराब हरियाणा एक्साइज की राॅयल स्टैग बताया गया है। 750 एमएल की 12 बोतल तथा 180 एमएल की 45 बोतल शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव के रामसेवक चौधरी तथा गोविंद कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि दोनों धंधेबाजों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

