Home मुख्य भाभी की हत्या के आरोप में प्रेमी देवर गिरफ्तार, मामला अब भी संदिग्ध! Voice of Darbhanga
मुख्य - February 17, 2018

भाभी की हत्या के आरोप में प्रेमी देवर गिरफ्तार, मामला अब भी संदिग्ध! Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के सोनहान गांव निवासी मिथिलेश दास की पत्नी विजिता देवी की हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार को उसके चचेरे देवर मुकेश दास को नैनाघाट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के डर से वह पिछले कई दिनों से वहां छिपा था।

विजिता देवी का शव सोनहान गांव के पास स्थित एक गाछी में 14 फरवरी की सुबह पाया गया है। उसके गले पर काला निशान था। प्रथम दृष्टया अंदाजा लगाया गया था कि फंसरी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

पूछताछ में मुकेश दास ने विजिता देवी के फरार होने की बात पुलिस के सामने स्वीकार ली है। उसने पुलिस को बताया कि महिला को लेकर व दिल्ली चला गया था। आधार कार्ड के अभाव में दिल्ली में रहने के लिए उनलोगों को कोई ठिकाना नहीं मिल रहा था। इसके बाद वे लोग आधार कार्ड लेने गांव गए थे।

पुलिस ने महिला की हत्या के सिलसिले में उससे पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है । विजिता देवी की मौत को लेकर उसकी मां रानीपुर निवासी कालिया देवी के बयान पर हत्या की एफआईआर दर्ज करायी गई थी। उसने विजिता देवी के पति मिथिलेश दास, ससुर उपेन्द्र दास, चचेरे ससुर सुरेंद्र दास के अलावा चचेरे देवर मुकेश दास को नामजद किया था। विजिता देवी तीन बच्चों की मां थी।सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने इसकी पुष्टि की।

हलाँकि मूकेश ने अंत तक विजिता के हत्या की बात नही स्वीकारी। उसने कहा कि लौटने के बाद विजिता अपने घर आधार कार्ड लाने गयी थी। सम्भव है कि उसी दौरान दोनों परिवारों ने मिलकर हत्या कर दी हो। पुलिस फ़िलहाल मुकेश को आरोपी मानकर आगे की अनुसन्धान कर रही है।

Share

Leave a Reply