
शादीशुदा बालिग़ जोड़े ने एएसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार। Voice of Darbhanga
दरभंगा : बालिग शादी-सुदा जोड़ा अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच कर बताया कि उसे जान का खतरा है. लहेरियासराय थाना के गिदरगंज की रहने वाली कीर्ति कुमारी और कुशेश्वरस्थान के रहने वाले सौरव कुमार अग्रवाल ने 13 फरवरी को श्यामा माई मंदिर में शादी कर ली थी. अपर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया. जिसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने बाजाप्ता कार्यालय परिसर में ही दोनों को दुल्हा-दुल्हन की तरह सजाकर वहां मौजूद लोगों से आशीर्वाद लिया. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने कहा कि इस तरह की शादी में बालिग जोड़ों को पूर्ण सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी.

