Home मुख्य फर्जी पासपोर्ट मामले में नेपाली युवक गिरफ्तार, वार्ड पार्षद सहित पाँच पर प्रथमिकी। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 17, 2018

फर्जी पासपोर्ट मामले में नेपाली युवक गिरफ्तार, वार्ड पार्षद सहित पाँच पर प्रथमिकी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को फर्जीवाड़ा कर नेपाल के काठमांडू के युवक ने आवश्यक कागजात जुटाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन कर करने पहुँचे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके हाव-भाव को देख कर लहेरियासराय थाने की पुलिस को शक हुआ तो फर्जीवाड़ा का पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। उसकी पहचान काठमांडू निवासी राजू कुमार यादव के पुत्र विक्की कुमार यादव के रूप में की गई है।

सूचना मिलने पर एटीएस की टीम ने शुक्रवार की शाम उससे घंटों पूछताछ की थी। एटीएस को सूचना थी कि कुछ आतंकी बिहार के रास्ते नेपाल में प्रवेश करने वाले हैं। हालांकि पूछताछ में युवक का कोई आतंकी कनेक्शन सामने नहीं आया। उसने साउदी जाने के लिए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा के बयान पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक गलत पासपोर्ट बनाने के चक्कर में एक वार्ड पार्षद सहित 5 लोगों पर लहेरियासराय थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं दो लोगों की आज गिरफ्तारी भी कर ली गई. इस मामले को लेकर एटीएस की टीम आज दरभंगा पहुंची और छानबीन की तो मामला सही निकला. नेपाल-काठमांडू के भगवानसा थाने के राजकुमार यादव के पुत्र ऋषि कुमार यादव शाहगंज बेंता स्थित डॉ. इकबाल अहमद के क्लिनिक पर काम करता था और दरभंगा से ही इसका ड्राईविंग लाईसेन्स बनाया गया है और यही आधार कार्ड भी बना है और इस सबमे सहयोग किया है वार्ड 35 की पार्षद आशा किशोर प्रजापति ने इसी को लेकर लहेरियासराय थाना प्रभारी ने बताया कि पार्षद समेत डॉ. इकबाल अहमद, गुलाम अजमली, मो. कफीर और ऋषि कुमार यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है और ऋषि कुमार यादव और गुलाम अजमली को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Share

Leave a Reply