
अलग-अलग दुर्घटना में तीन घायल। Voice of Darbhanga
दरभंगा : अलग-अलग हादसों में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं. जाले संवाददाता के अनुसार जोगियारा, मजरा पथ में ट्रक से कुचलकर स्व. रामजीवन सिंह के 36 वर्षिय पुत्र अलख निरंजन बुरी तरह घायल हो गये. जिसे ईलाज के स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया है. ट्रक ने प्रखंड कार्यालय के पास उन्हें कुचलते हुए भाग कर कृषिविज्ञान केन्द्र में ट्रक खड़ी कर दी और मौके से चालक और खलासी फरार हो गये. वहीं केवटी संवाददाता के अनुसार एनएच 105 पर दड़िमा चौक के पास सिमेन्ट से लदी ट्रक से टकरा कर मोटरसाईकिल सवार राजा कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहीं ट्रक ने अपना संतुलन खोते हुए सड़क किनारे पलट गई. स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र केवटी-रवने में भर्ती कराया. जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं गिरिन्द्र मोहन पथ दरभंगा के सुमन चौक के पास एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया. बताया जाता है कि दरभंगा स्टेशन की तरफ से मोटरसाईकिल से आ रहा यह व्यक्ति जैसे ही सुमन चौक के पास पहुंचा पहले से वहां खड़ी स्कॉर्पियों गाड़ी के ड्राईवर ने गेट खोल दिया. जिससे वह टकरा कर गिर गये, जिससे उनके सिर में चोट लगी है. फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पायी है. उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

