Home मुख्य भूमि विवाद में चाकू मारकर किया घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 19, 2018

भूमि विवाद में चाकू मारकर किया घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा:बिरौल थाना क्षेत्र के लदाहो गांव के कटैया टोल निवासी स्व. तेजू साह के 39 वर्षीय पुत्र सियाशरण साह को भूमि विवाद के कारण गांव के ही लोगों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए सोमवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जख्मी के पत्नी प्रेमा कुमारी ने बताया कि गांव के ही लालन सिंह के साथ हमारे पति का भूमि विवाद चल रहा है। आज लालन सिंह और उनका पुत्र रोशन कुमार सिंह ने पूरी तैयारी के साथ विवादित जमीन पर जबरदस्ती घर बनाने की कोशिश कर रहे थे। यह देख कर हमारे पति ने इसका विरोध किया तो लालन सिंह ने हमारे पति को पकड़ लिया । उनके पुत्र रोशन कुमार सिंह ने चाकू से वार कई वार कर दिया जिससे पेट में सीना में और दाएं जांघ में चाकू दनादन मार दिया। हलल्ला होने पर गांव के लोगों ने आकर उनकी जान बचाई। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सुपौल लाया गया जहां डा. ने गंभीरता को देखते हुए डीएमसीएच भेज दिया।

Share

Leave a Reply