Home मुख्य एमसीआई के निरीक्षण में डीएमसीएच में मिली कई खामियाँ। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 19, 2018

एमसीआई के निरीक्षण में डीएमसीएच में मिली कई खामियाँ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: डीएमसीएच में एमबीबीएस के दाखिले में बढ़ायी गई 10 सीटों के अनुरूप कॉलेज व अस्पताल में सुविधाओं का आकलन करने एमसीआई की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को यहां पहुंची। निरीक्षकों ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज के अलावा अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान में कई खामियां पायी गईं। पूर्व के निरीक्षण के आलोक में दर्शायी गई खामियों को दूर नहीं किया जा सका था। इमरजेंसी विभाग व सीसीडब्ल्यू में कई कमियों को निरीक्षकों ने गंभीरता से लिया। वे अपनी रिपोर्ट एमसीआई को सौंपेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही बढ़ायी गई एमबीबीएस की 10 सीटों का भविष्य तय किया जाएगा। पूर्व में कॉलेज में 90 सीटों पर दाखिला होता था, जिसे बढ़ाकर सौ कर दिया गया है।

एमसीआई के निरीक्षक व जेएनएम मेडिकल कॉलेज, रायपुर के एनॉटमी विभाग के प्राध्यापक डॉ. मानिक चटर्जी के नेतृत्व में मिदनापुर मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्राध्यापक डॉ. युगल किशोर कार व जोरहट मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्राध्यापक डॉ. कनक चौधरी दास की तीन सदस्यीय टीम सुबह साढ़े नौ बजे दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय पहुंची।

डॉ. चटर्जी कॉलेज के लेक्चर थिएटर में डॉक्टरों के कागजात की जांच करने लगे, जबकि डॉ. कार व डॉ. दास विभिन्न विभागों का निरीक्षण करने निकल पड़े। सभी विभागों में सुविधाओं को उनलोगों ने बारीकी से जायजा लिया। दोपहर बाद डॉ. दास प्राचार्य डॉ. आर के सिन्हा को साथ लेकर कल्याणपुर स्थित रूरल केन्द्र की जांच करने निकल पड़े।

Share

Leave a Reply