
मोबाइल झपट कर भाग रहे उच्चके की पिटाई कर लोगो ने किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सकरी- बिरौल रेल खंड पर रविवार के दोपहर विरौल से दरभंगा जा रही एक पैसेंजर ट्रेन पर बलहा हाँल्ट के पास एक उच्चका द्वारा यात्री से मोबाइल झपटकर भागने के दौरान उसे खदेड़ कर जमकर धुनाई करते हुये पुलिस के हवाले कर दिया गया।बताया जाता है कि बिरौल थाना क्षेत्र के उझटी गाँव निवासी बदरे आलम पैसेंजर ट्रेन से विरौल से सकरी जा रहा था इसी बीच बगल मे बैठे कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बैर गांव निवासी अजित साहु उन्हें उनका मोबाईल से एक कौल करने के लिए कहा और फिर जब वे कौल करने लगे तो अजित साहु मोबाईल फोन छिनकर ट्रेन से छलांग लगा दिया, यह देख बदरे ने भी छलांग लगाकर उच्चके को पकड़ लिया तथा दोनो मे हाथापाई होने लगा ।स्थानीय लोगों ने वहां पहुचकर बहेड़ा थाना जानकारी दी। बहेडा थाना पुलिस घटना पर पहचँ कर अजित साहु को पकड़कर थाना पर ले आई।थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर उसेजेल भेजने की कारवाई की जा रही हैं।

