Home मुख्य प्रशिक्षण हेतु 50 होनहार खिलाड़ियों का चयन। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 19, 2018

प्रशिक्षण हेतु 50 होनहार खिलाड़ियों का चयन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कबड्डी व बैडमिंटन के होनहार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद करने को लेकर सोमवार को एमएल एकेडमी परिसर में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र की शुरूआत की गई। उद्घाटन कला, संस्कृति व युवा विभाग के निदेशक संजय कुमार सिंह ने किया। डीडीसी कारी प्रसाद महतो व छात्र एवं युवा कल्याण विभाग के सह निदेशक आनंदी जी इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि स्कूल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें तराशने के लिए एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई है। केन्द्र में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि वहां खिलाड़ियों के लिए आवासन व भोजन की सुविधा रहेगी। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में मदद करने को लेकर केन्द्र की स्थापना की गई है।

डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो ने उम्मीद जताई की केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से केन्द्र को हर प्रकार की मदद की जाएगी।

इस मौके पर आंनदी जी के अलावा जिला खेल अधिकारी जय नारायण कुमार व एमएल एकेडमी के प्रभारी प्राचार्य नरेश झा ने भी विचार रखे। अतिथियों के सामने खेले गए मैच में कबड्डी की प्रतिभाओं ने खूब दम खम दिखाया।

 

जिला खेल अधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि कबड्डी में प्रशिक्षण को लेकर 20 छात्राओं का चयन किया गया है। वहीं बैडमिंटन में 15-15 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है।

Share

Leave a Reply