Home मुख्य दीक्षांत समारोह के परिधानों के रंग को सिंडीकेट की आपात बैठक में मिली स्वीकृति। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 19, 2018

दीक्षांत समारोह के परिधानों के रंग को सिंडीकेट की आपात बैठक में मिली स्वीकृति। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दीक्षांत समारोह को लेकर ललित नारायण मिथिला श्विविद्यालय में सिंडीकेट की आपात बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने की. बैठक में एक मात्र एजेन्डा दीक्षांत समारोह में अतिथ एवं शामिल होने वाले छात्रों के परिधानों को स्वीकृत करना था. बैठक में कुलाधिपति, कुलपति, प्रतिकुलपति, चीफ गेस्ट, डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक सहित भाग लेने वालों के लिए पहनने वाले परिधानों के रंग को अंतिम रूप दिया गया. विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को सिंडीकेट ने स्वीकृति प्रदान की. सनद रहे कि 26 मार्च को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह आयोजित है. जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. बैठक में कुलपति के अलावे कुलसचिव प्रो. मुश्तफा कमाल अंसारी, प्रो. अजीत कुमार चौधरी, चौधरी बैद्यनाथ चौधरी बैजू, नीलिमा ठाकुर सहित संबंधित सदस्य मौजूद थे.

Share

Leave a Reply