Home मुख्य डीएम की सख्ती के वाबजूद नही सुधर रहे लोक प्राधिकार, फिर कटा एक दिन का वेतन। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 19, 2018

डीएम की सख्ती के वाबजूद नही सुधर रहे लोक प्राधिकार, फिर कटा एक दिन का वेतन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के सख्ती के बाद में लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन को लेकर लोक प्राधिकारों के अनुपस्थित रहने का सिलसिला जारी है. अनुपस्थित रहने वाले लोक प्राधिकारों का एक दिन का वेतन जिलाधिकारी के आदेश से स्थगित किया गया है. समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी ने आज जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे. जिलाधिकारी ने शख्त लहजे में कहा कि परिवाद पत्रों का निष्पादन 30 दिनों के अंदर हर हाल कर दिया जाय. विशेष परिस्थति में लोक प्राधिकार प्रतिनिधि अवश्य भेजे. आरटीपीएस के समीक्षा में भी सुधार नहीं थी. जमावंदी को आॅनलाईन की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी. जिसके बाद भूमि सुधार उप समाहर्ता और अंचल अधिकारियों को प्रति दिन जमाबंदी एवं शुद्धि पत्र के आॅनलाईन करने की प्रक्रिया का अनुशरण करने का निर्देश दिया. मिशन 100 के तहत संबंधित पंचायतों में एक साथ ओडीएफ घोषित किया जा सके. जिसके लिए शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, वरीय उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply