Home मुख्य दरभंगा में लाशों का सिलसिला जारी, फिर मिली पेड़ से लटकी एक और लाश। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 20, 2018

दरभंगा में लाशों का सिलसिला जारी, फिर मिली पेड़ से लटकी एक और लाश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में पिछले कुछ हफ़्तों से रुक रुक कर लाशों के मिलने का सिलसिला थम नही रहा है. कभी हत्या तो कभी आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है. इसी कड़ी में सिमरी थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी चौर में पाकड़ के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला है. पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. सिमरी थाना पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक सोसाईडल नोट बरामद हुआ है. जिसमे लिखा हुआ है कि प्रणव कुमार नाम का यह व्यक्ति मानसिक रोग से पीड़ित होने के कारण आत्महत्या कर रहा है. उसने अपने परिवार सहित किसी अन्य को भी इससे कुछ लेने-देने की बात से इनकार किया है. पुलिस इस मामले में अनुसंधान कर रही है. मृतक जिन्स-पैन्ट और शर्ट पहने हुए है. उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने मृतक के पास से साईकिल भी बरामद किया है. लोगों ने बताया कि उसे अगराहा चौर के पास देखा गया था.

Share

Leave a Reply