Home मुख्य होली में खपाने केलिए लायी जा रही शराब की बड़ी खेप के साथ आठ गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 20, 2018

होली में खपाने केलिए लायी जा रही शराब की बड़ी खेप के साथ आठ गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: होली में शराब की बड़ी खेप खपाने के लिए लायी जा रही बड़ी मात्रा में शराब को दरभंगा पुलिस ने जप्त किया है. शराब सिल्लीगुड़ी के रास्ते दरभंगा लायी जा रही थी. पिकअप वान में सब्जी से छिपाकर रखे गये लगभग 100 कार्टन को पुलिस ने जप्त किया है. 375 एमएल के करीब 2400 बोतल शराब को नगर थाने की पुलिस ने जप्त करते हुए इससे जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सकरी टॉल प्लाजा के पास से ही गाड़ी का पीछा किया, लेकिन को चमका देकर भागने लगा. जिसकी सूचना नगर थाने को दी गई. नगर थाने की पुलिस ने शिवाजीनगर मुहल्ले से गाड़ी को जप्त किया. वहीं पिकअप वान को रास्ता दिखा रहे अल्टो गाड़ी को भी जप्त कर लिया है. पकड़े गये लोगों में गुल्लोबाड़ा के जीवन कुमार राम, शिवाजीनगर के विक्रम कुमार, पक्की हवेली के मो. फुल बाबू, जीतुगाछी के रमण कुमार सहनी, बालूघाट के धर्मेन्द्र कुमार, शिवाजीनगर के दिनेश कुमार, ईमलीघाट के राकेश कुमार महतो, लालबाग का राजू कुमार शामिल है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि बंगाल निर्मित यह सभी शराब प्रथमदृष्टया नकली प्रतीत होते हैं. वहीं शराब की खेप उतारने के बाद यह लोग कई मुहल्लों में खपाने के काम में लगे हुए थे. सभी को जेल भेज दिया गया है.

Share

Leave a Reply