
आपसी रंजिश में हुई चाकूबाजी में एक युवक जख्मी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राज केंपस अवस्थित गंगा रेजीडेंसी के पास मंगलवार की शाम आपसी रंजिश में जमकर मारपीट हुई। इसी क्रम में चाकूबाजी हुई। जिसमें एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।
जख्मी की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो हनुमान मंदिर निवासी अजमतुल्लाह अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र फैजल रहमानी के रूप में हुई है। जख्मी ने बताया कि हम रोज राज मैदान में आर्मी की तैयारी के लिए दौड़ने जाते हैं । इसी क्रम में आज वहां के कुछ लड़के अंकित उर्फ चीन्ना, अभिनव, विकास, ऋषिकेश अकसत खेरिया कुछ अन्य लड़कों ने मिलकर मारा पीटा और चाकू मार दिया। इससे हम जख्मी हो गए उसी वक्त हमारे कुछ दोस्त बाइक से जा रहे थे उसने देखा वहीं लोगों की मदद से इलाज के लिए यहां लाया गया। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि ये लोगों का स्कूल से ही आपसी रंजिश चल रही थी। जिसका परिणाम आज देखने को मिला है। सूचना पाकर एएसपी दिलनावज अहमद ने खुद डीएमसीएच पहुंच कर पूरे मामले की जाँच की।

