Home मुख्य संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित होते ही उड़े रंग-गुलाल। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 20, 2018

संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित होते ही उड़े रंग-गुलाल। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में सोमवार को हुए छात्रसंघ चुनाव का परिणाम आज घोषित कर दिया गया. विभाग के निदेशक डॉ. घनश्याम मिश्र ने बताया कि महासचिव पद पर निशा कुमारी व संयुक्त सचिव के लिए रिंकू कुमारी पहले ही निर्विरोध चुन ली गयी थी. वहीं अध्यक्ष के लिए पंकज कुमार झा तीन मतों से, उपाध्यक्ष के लिए मुरारी कुमार चौधरी 21 मतों से, प्रतिनिधि के लिए आशीष कुमार झा 23 मतों से, कोषाध्यक्ष के लिए सुज्जवल कुमार चौधरी 34 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे रहे. दूसरी ओर चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही परिसर में रंग-गुलाल उड़ने लगे. जमकर नारेबाजी भी हुई. अब सभी की नजर विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाले चुनाव पर टिकी है.

Share

Leave a Reply