
नगर निगम के अनुमानित बजट पर सशक्त स्थायी समिति की मुहर। Voice of Darbhanga
दरभंगा: प्रारूप के ऋटियों में आंशिक सुधार के साथ ही नगर निगम के 2018-19 के अनुमानित बजट पर सशक्त स्थायी समिति की मुहर मंगलवार को लग गई। महापौर बैजंती खेड़िया की अध्यक्षता में आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में प्रारंभिक शेष व अनुमानित आय में से अनुमानित व्यय को घटाने के बाद लगभग 35 करोड़ की राशि शेष रहने का अनुमान दर्शाया गया है। प्रस्तावित बजट के प्रारूप के अनुसार 62 करोड़ 45 लाख 32 हजार 5 सौ 26 रूपये की राशि शेष है। साथ ही 2 अरब 41 करोड़ 50 लाख 96 हजार 2 सौ 74 रूपये की अनुमानित आय प्राप्ति के रूप में रखी गई है। वहीं 2 अरब 5 करोड़ 68 लाख 61 हजार 9 सौ 14 रूपये की अनुमानित व्यय है। आय तथा प्रारंभिक राशि में से व्यय होने के बाद लगभग 35 करोड़ की राशि शेष रह जाती है। बैठक में नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, स्थायी समिति के सदस्य अजय जालान, नुसरत आलम, सुबोध विश्वकर्मा, सोहन यादव, सिटी मैनेजर सउद आलम, राजस्व प्रभारी प्रजापति मिश्र आदि मौजूद थें।

