
बेनीपुर के चार पंचायतों में 11 वार्ड ओडीएफ घोषित। Voice of Darbhanga
दरभंगा: जिले के बेनीपुर प्रखंड के चार पंचायत में मंगलवार को ग्यारह वार्ड को ओडीएफ घोषित कर वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया। बचे वार्डों को शीघ्र खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
रमौली पंचायत भवन पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी सह एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि घर की बहु-बेटियां समाज की इज्जत है। सामाजिक लोग ग्रामीणों को जागरूक करें कि खुले में शौच करने से वातावरण प्रदूषित हीं नहीं होता बल्कि उससे कई तरह की जानलेवा बीमारियां भी फैलती है। मनुष्य के मल से फैलने वाला प्रदूषण से बच्चे, महिला, बूढ़े एवं युवा वर्ग बीमारी के शिकार बनते है।
उन्होंने कहा कि शौचालय बनाने के बाद उसका उपयोग कर पंचायत या गांव का वातावरण को स्वच्छ रखें। मुखिया कुमुद कुमार मिश्र ने कहा कि 15 वार्ड के रमौली पंचायत में चार वार्ड 5, 6, 9 एवं 10 को मंगलवार को ओडीएफ घोषित किया गया है। शेष 11 वार्ड में ओडीएफ का कार्य तेजी से चल रहा है। 31 मार्च तक पुरे पंचायत को खुले में शौच मुक्त कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य मुन्नी देवी, उर्मिला देवी, वकील कुमार झा एवं अनिल कुमार झा को एसडीओ ने प्रमाण पत्र दिया।
नवादा पंचायत के घोंघिया गांव में 20 फरवरी को नोडल अधिकारी सह बीएओ अशोक कुमार एवं मुखिया अनन्त कुमार झा बमबम ने कार्यक्रम आयोजित कर वार्ड 2, 3, 4 एवं 6 को ओडीएफ घोषित किया तथा वार्ड सदस्य वकील यादव, लक्ष्मी देवी, जानकी देवी, संगीता, संजीव कुमार झा को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर जेपीएस सुरेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हावीभौआड़ पंचायत भवन पर मंगलवार को 18 वार्ड में से मात्र 2 एवं 3 वार्ड को ओडीएफ घोषित किया गया। नोडल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति अधिकारी शिव कुमार साहु एवं मुखिया सुधीरा देवी ने वार्ड सदस्य आरती चौधरी एवं विभा झा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर सरपंच, उपसरपंच, उपमुखिया आदि लोग उपस्थित थे।
बलनी पंचायत में वार्ड 10 को ओडीएफ घोषित किया गया तथा वार्ड सदस्य विश्वनाथ पासवान को नोडल अधिकारी सह अधिसूचित बीडीओ जगतनारायण मिश्र एवं मुखिया पंकज कुमार झा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

