
Home मुख्य राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने 14 सदस्यीय टीम रवाना। Voice of Darbhanga
राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने 14 सदस्यीय टीम रवाना। Voice of Darbhanga
दरभंगा : 22 फरवरी से राजस्थान में होने वाले 28वीं राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट टुर्नामेन्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम को दरभंगा जंक्शन से रवाना किया गया. इस टुर्नामेन्ट में 27 राज्यों की टीम भाग ले रही है. टीम के मैनेजर मो. जावेद अनवर ने बताया कि बिहार से पुरूष और महिला की टीम इसमें भाग लेगी. इस टीम में दरभंगा के छ: खिलाड़ी शामिल है. टीम का पहला मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा और फाईलन मैच 25 फरवरी को होगा. टीम का कप्तान दिनेश कुमार को बनाया गया है. जबकि उप कप्तान मो. बदरूजोहा इसके अलावा टीम में आफताब अहमद, रविन्द्र कुमार यादव, मो. तौसिफ, मो. इकबाल, शारीक अनवर, सुधीर कुमार, अंगेश कुमार, राहुल कुमार, राजू कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, दिलसाद अनवर शामिल हैं.

