
बच्चे को बेरहमी से पीटकर स्कूल संचालक ने चमड़ी उधेड़ी, मामला हुआ मैनेज! Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार को एक निजी स्कूल संचालक द्वारा वर्ग सात के 12 वर्षीय बालक को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लहेरियासराय के लक्ष्मीपुर स्थित मानस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बहेड़ी थाना के भंगही गाँव निवासी मिथिलेश कुमार यादव के 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव को स्कूल संचालक रमन प्रधान द्वारा इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसके पीठ के चमड़े तक उखड़ गए। इसकी सूचना मिलते ही अभिभावक संग मीडिया के लोग भी स्कूल पहुँचे। गुस्से की तमाम पराकाष्ठा को सभी पार कर रहे थे। खिड़की से कुछ और बच्चे भी बताते नजर आये कि उन्हें भी बुरी तरह हॉकी स्टिक से भी मारा जाता है।
इनसब के वाबजूद स्कूल संचालक ने अपने राजनितिक और आर्थिक रसूखों का इस्तेमाल करते हुए मामले को मैनेज कर लिया। अंत में दवाब में बच्चे के अभिभावक को भी दवाब में झुकना पड़ा और कहीं कोई शिकायत दर्ज नही हो पायी।
ज्ञात हो कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों में बिहार सरकार द्वारा छड़ी के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगा हुआ है। वाबजूद इसके मामला संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान लेकर इसकी जांच कर उचित करवाई की जाती है या स्कूल संचालक के रसूख के सामने मामला दबा ही रह जाता है, यह देखने वाली बात होगी। खासकर तब जब यह निजी विद्यालय जिला मुख्यालय से मुश्किल से आधा किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है।

