Home मुख्य जबरदस्त पहरेदारी में शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा, डीएम-एसएसपी खुद भी करते रहे निगरानी। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 21, 2018

जबरदस्त पहरेदारी में शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा, डीएम-एसएसपी खुद भी करते रहे निगरानी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पिछले कुछ वर्षों में बिहार में मैट्रिक परीक्षा में कदाचार के मामले मीडिया में आने के बाद इसबार सरकार द्वारा कड़ाई केलिए कई कदम उठाये गये। परीक्षा केंद्रों में जूते तक को प्रतिबंधित कर के चप्पल में परीक्षा देने का फरमान तक जारी किया गया है। आज से शुरू मैट्रिक परीक्षा मे शहर में एमएल एकेडमी को आदर्श केंद्र बनाया गया है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि 21 फरवरी 2018 को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2018 प्रातः काल 9:30 पर प्रारंभ हो गई। दरभंगा जिला में कुल 47 परीक्षा केंद्रों पर कुल 52834 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठ रहे हैं।सदर अनुमंडल में 36, बिरौल अनुमंडल में 6 और बेनीपुर अनुमंडल 5 में  परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आज प्रथम पाली में जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सत्यवीर सिंह ने संयुक्त रूप से मिल्लत कॉलेज, सीएम आर्ट्स कॉलेज, सफी मुस्लिम हाई स्कूल एवं एमएल एकेडमी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया।

Share

Leave a Reply