
फेसबुक से नाबालिग लड़की को प्रताड़ित करने के खिलाफ बड़ी बहन ने लगाई गुहार। Voice of Darbhanga
जाले : सोशल मीडिया के माध्यम से जहाँ लोगो को अपनी अभिव्यक्ति का सरल रास्ता मिला है, वहीँ इसके दुरूपयोग के मामले भी सामने आते रहते हैं. ताजा मामले में मोबाइल फोन पर युवती को भद्दी-भद्दी गालियां देने, फेसबुक पर नाबालिग लड़की का अश्लील फोटो डालने व नाबालिग लड़की से जबरन शादी करने की धमकी के बाद पीड़ित नाबालिग की बहन ने उक्त व्यक्ति का मोबाइल में डाले गए प्रोफाइल से बायोडाटा कवर कर, बेगूसराय जिला के बरौनी के 30 वर्षीय मो. शाहिद उर्फ मुन्ना के विरुद्ध वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कारवाई की गुहार लगाई. जहां उक्त आवेदन के आलोक में एसएसपी सत्यवीर सिंह ने जाले थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कारवाई के निर्देश दिया. आवेदन में थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कही है कि उक्त अपराधी प्रवृति का 30 वर्षीय व्यक्ति ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है. इस संबंध में जाले थाना में युवक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.

