Home मुख्य भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा दरभंगा में पहली बार आयोजित हुआ खिलाड़ी सम्मान समारोह। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 21, 2018

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा दरभंगा में पहली बार आयोजित हुआ खिलाड़ी सम्मान समारोह। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कला-संस्कृत एवं युवा विभाग के मंत्री कुमार ऋषि ने आज यहां कहा कि निकट भविष्य में बिहार के धरती पर भी आईपीएल खेल का आयोजन होगा. वे बुधवार को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ट द्वारा चंद्रधारी संग्रहालय सभागार में दरभंगा में पहलीबार आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि खेल के क्षेत्र में  बिहार पिछड़ रहा है, लेकिन बिहार सरकार अब खेल के क्षेत्र में बिहार को पिछड़ने नहीं दिया जाएगा. खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि विश्वस्तरीय स्पर्द्धा में शामिल हो सके और इसके लिए खिलाड़ियों का खर्च बिहार सरकार वहन करेगी. मंत्री ने कहा कि जिला और प्रखंड स्तर पर खेल समिति का गठन होगा और प्रखंड स्तरपर स्टेडियम का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोज कर मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य सरकार करेगी. इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न राज्य स्तरीय खेलों में प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. वहीं उपस्थित लोगों ने दरभंगा खेल संघ को नये सिरे से गठन करने की मांग की. ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम मुख्य रूप से क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक हेमन्त कुमार झा की पहल पर आयोजित किया गया जिसे सफल बनाने में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रेम कुमार मिश्रा एवं भाजपा के चर्चित युवा नेता बालेन्दु झा का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. अशोक यादव, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, पूर्व विधायक राम निवास, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट तनवीर हसन, राजेन्द्र मंडल, राम कुमार झा, सोनू शर्मा, अशोक नायक, गुंजेश झा, अमलेश झा, रमाशंकर चौधरी, प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, संजीव साह, सुजित मल्लिक, आदित्य नारायण मन्ना, सचिन जैन, राजेश रंजन, संतोष पासवान आदि शामिल थे. वहीं मंच संचालन क्रीड़ा प्रकोष्ट के हेमंत कुमार झा ने किया.

Share

Leave a Reply