
दीवार काटकर नगद सहित दो लाख के जेवरात की चोरी। Voice of Darbhanga
बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी और सेंधमारी की घटना रूकने का नाम नहीं ले रहा है. चोरों की नजर कीमती जेवरात पर ही रहती है. बीती रात बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में टेकनाथ राय के घर में चोर दिवार काटकर भीतर प्रवेश कर गये और आलमीरा तोड़कर सोने-चांदी की जेवरात सहित 2 लाख रूपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली. गृहस्वामी के मुताबिक उनके पुत्र-वधु की आलमीरा तोड़कर चोर ने कान की बाली, मंटिक्का, झुमका, हथकंगन, सोनाटा घड़ी और 5 हजार नगद सहित अन्य सामान की चोरी कर ली.

