Home मुख्य जमीन केलिए भाई ने ही ली भाई की जान! Voice of Darbhanga
मुख्य - February 21, 2018

जमीन केलिए भाई ने ही ली भाई की जान! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जमीन के लालच में सहोदर भाई-भाभी व भतीजों ने कमतौल थानाक्षेत्र के सिरहुल्ली गांव निवासी शिव कुमार पांडेय (48) की जान ले ली। वह शिवशंकर पांडेय का पुत्र था। मंगलवार की देर शाम भाई व भतीजों ने लाठी, डंडा, लोहे के रॉड व ईंट से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बुधवार की सुबह पीएमसीएच ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में डीएमसीएच में मृतक की पत्नी मंजू देवी के बेता ओपी को दिए फर्दबयान पर कमतौल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका एक माह का पुत्र है। वह भी मानसिक रूप से बीमार है। नतीजतन इकलौते देवर शंकर कुमार पांडेय उर्फ फूलबाबू पांडेय व उनकी पत्नी अनिता देवी उसपर हिस्से की जमीन लिख देने का दबाव बनाते थे। इसका विरोध करने पर घर का माहौल अशांत बना रहता था। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम अनिता देवी ने जमीन लिख देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर अनिता ने अपने पति व पुत्रों के साथ मिलकर उसे मारना शुरू कर दिया। बचाने पहुंचे शिव कुमार पांडेय को हमलावरों ने ईंट, लोहे के रॉड व डंडा से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पति को जमीन पर गिरते व सिर से खून की धार निकलते देख सभी हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने शिव कुमार को जाले रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच से भी पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Share

Leave a Reply