Home मुख्य बेदर्द विधायक को जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही सोनी की पीड़ा सुनने की फुर्सत नही! Voice of Darbhanga
मुख्य - February 22, 2018

बेदर्द विधायक को जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही सोनी की पीड़ा सुनने की फुर्सत नही! Voice of Darbhanga

 

दरभंगा। अभिषेक कुमार

अपने जनप्रतिनिधि को लोग पूरे उत्साह से चुनते हैं और उम्मीद करते हैं कि मुसीबत में याद करने पर कम से कम उनकी फरियाद तो सुनेंगे। जब कोई अपना जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा हो और इलाज में सहयोग नही मिल रहा हो तो लोग ऐसी परिस्थिति में अपने प्रतिनिधि से बड़ी उम्मीदे रखकर उनसे मदद माँगते हैं। पर प्रतिनिधि बेदर्द बनकर कर दिनरात फोन करने पर भी फोन उठाना उचित न समझे और ज्यादा फोन करने वाले नम्बर को ब्लॉक कर दे तो निश्चित रूप से इससे अधिक अमानवीयता का परिचय नही दिया जा सकता।

ऐसा कुछ मामला सामने आया है सिंघवाड़ा प्रखंड के रामपुरा गाँव का जहाँ अजित कुमार की पत्नी सोनी चौधरी जिंदगी मौत के बीच इलाज केलिए दर दर भटक रही है और उसे पीएचसी से लेकर पीएमसीएच तक पनाह नही मिल रहा है। ऐसे परिस्थिति में अपने प्रतिनिधि जाले विधानसभा के भाजपा विधायक जिबेश कुमार को सोनी के परिजन मदद केलिए बार बार फोन लगाते रहे, पर कभी पूरा रिंग होने तो कभी वेटिंग में कॉल जाने के वाबजूद न फोन उठाया गया और न ही जवाब मिला। ऐसा ही आरोप लगाते हुए पीड़िता के पड़ोसी अजय कुमार ने अपने फेसबुक पर पोस्ट भी किया है और वॉयस ऑफ़ दरभंगा से बातचीत में बताया कि विधायक जी केवल फोटो खिंचाने और पूजापाठ में जाने के लिए जाने जाते हैं। आज सुबह से इनको फोन कर रहा हूँ लेकिन कोई जबाव नही मिल रहा है। हमारे गाँव की एक महिला सोनी चौधरी का सिंहवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव होने कारण डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहाँ स्थिति में सुधार नही होने के कारण पीएमसीएच में रेफर किया गया। वहाँ पहुँचने के बाद मरीज को भर्ती करके यह कह कर वापस कर दिया गया कि यह कोई इलाज नही हो पायेगा। आप कही और प्राइवेट में ले जाइए। पीड़िता को भर्ती करवाने के लिए अजय एवं अन्य लोगो द्वारा जाले विधायक को सुबह से फोन कर किया गया। लेकिन एक बार भी फोन नही उठा है। वर्तमान में एक निजी अस्पताल में पटना ने डायलिसिस पर रखा गया है। पर रिकवरी के बाद पुनः उन्हें इलाज हेतु पीएमसीएच में भर्ती कराना होगा। इसलिए अब कम से कम भर्ती ले लिया जाय, इसके लिए विधायक से मदद की आशा विद्यायक से करते हैं। अजय कुमार ने फेसबुक पर बकायदा फोनहिस्ट्री का स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया है।

गुरूवार की शाम को अजय कुमार को जानकारी मिली कि विधायक जी राजस्थान गये हैं। पर अजय कुमार का आरोप है कि जनता के सेवक हैं तो मोबाइल पर कम से कम बात तो करें। मोबाइल पर भी चाहें तो विधायक जी मदद कर सकते हैं अगर खुद को जनता का सेवक समझते हैं तब।

Share

Leave a Reply