
हथौड़ी से हमला कर भाभी की हत्या का आरोपी देवर गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
दरभंगा: सिर पर हथौड़ी से वार कर अपनी भाभी की हत्या करने के आरोपी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा निवासी संजीत कुमार यादव को पुलिस ने गुरुवार को एकमी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा बहादुरपुर इंस्पेक्टर राज नारायण सिंह ने इसे गिरफ्तार किया। संजीत की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर लिया है।
हथौड़ी के वार से बुरी तरह जख्मी रंजीत यादव की पत्नी मनीषी देवी को इलाज के लिए 10 फरवरी की शाम पीएमसीएच में दाखिल कराया गया था। इलाज के दौरान 14 फरवरी को महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद मामला प्रकाश में आया था।
घटना के संबंध में संजीत ने बताया कि 10 फरवरी को वह हथौड़ी से पर्दा टांगने के लिए कांटी ठोंक रहा था। इस दौरान अपनी भाभी से उसने कुछ पैसे माँगे जिसे देने से मना करने पर उसकी नोंक झोक हो गई। इसी दौरान उसने उसके सर पर हथौड़ा चला दिया था। पुलिस ने संजीत को न्यायालय भेज दिया। वहां से न्यायिक हिरसात में जेल भेज दिया गया।

